लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- बाइक तेज चलाने का विरोध करने पर युवक की पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के ग्राम बांसी निवासी शिव प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 3 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे उसके घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान गांव का ही हिमांशु तेज गति से बाइक लेकर कई बार वहां से गुजर रहा था। इस पर शिव प्रकाश ने उसे बाइक धीरे चलाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर हिमांशु अपने साथ राम प्रसाद और वीरेंद्र कुमार को लेकर आ गया और तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ लात-घूंसों व ईंट से मारपीट की। हमले में उसके सिर व शरीर में चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे जानमाल की धमकी भी दी है। उसने पुलिस से मामले में कानूनी कार्र...