समस्तीपुर, फरवरी 14 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत वारिसनगर समस्तीपुर मुख्य सड़क के गोविंदपुर खजूरी पंचायत के छटियारी पोखर के समीप शुक्रवार की दोपहर बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान मंजिल मुबारक गांव के मो शमशीद के रूप में हुई। स्थानीय लोगों के मदद से जख्मी युवक को इलाज के लिए किसी निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां जख्मी युवक के प्राथमिक उपचार के बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार होने की जानकारी डॉक्टर ने बताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...