मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के रूपछपरा गांव में मंगलवार को बाइक दुर्घटना में एक युवक नीरज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जाता है कि नीरज काम कर घर लौट रहा था। इसी दौरान तिरहुत तटबंध के ढाला के पास बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर जख्मी हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...