लातेहार, दिसम्बर 6 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। बारियातू थाना क्षेत्र के लोदमदाग गांव से बारियातू प्रखंड जाने के क्रम में बाइक से गिरकर एक युवक शनिवार को गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बारियातू के लोदमदाग निवासी 28 वर्षीय रंजीत उरांव, पिता महावीर उरांव के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे तुरंत बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक आलिशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...