चतरा, जून 27 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के पीतीज में शनिवार की दोपहर मोटरसाइकिल दुर्घटना में माँ बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इटखोरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक ईलाज के बाद डॉ संजीव रंजन ने दोनों को बेहतर ईलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया। घायलों की पहचान गिद्धौर प्रखंड के केंदुआ गांव निवासी 42 वर्षीय पनवा देवी पति चतुरी यादव तथा पुत्र 26 वर्षीय कैलाश यादव पिता चतुरी यादव का नाम शामिल है। परिजनों के अनुसार माँ बेटे दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर पीतीज़ किसी काम से आ रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाकिल से टकरा गई। यह भी पढ़ें- Chapra News मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल, दो रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...