लखीसराय, अप्रैल 12 -- सूर्यगढ़ा। प्रखंड के पूर्वी सलेमपुर पंचायत के नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के घायल होने की सूचना है। वे अपनी वाइक से अपने घर शुक्रवार की रात में पुराना सलेमपुर जा रहे थे। अचानक एक ट्रैक्टर के रूकने से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। उन्हें उपचार के लिए प्राइवेट क्लीनिक ले जाया गया। उनके सिर और पांव में चोट लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...