जहानाबाद, अप्रैल 10 -- हुलासगंज, निज संवाददाता स्थानीय प्रखंड के रघुनाथपुर- कटौली लिंक सड़क पर वलीपुर गांव के पास दो बाइकों के आमने सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की पहचान वलीपुर निवासी नवल यादव एवं राजु यादव पिता सुरेन्द्र यादव के रूप में की गई है। दोनों को हुलासगंज पुलिस द्वारा हुलासगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि घर पर जन्मोत्सव मनाया जा रहा था तथा नाच गाने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन दुर्घटना के बाद उत्सव मातम में तब्दील हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...