बाइक दुर्घटना में तीन किशोर जख्मी
सीवान, अप्रैल 14 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के मांझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर भागर गांव के तीन किशोर जख्मी हो गए। जख्मी किशोरो में रविंद्र यादव का पुत्र रवि कुमार, राजेश यादव का पुत्र रजनीश कुमार व पंचदेव यादव का पुत्र गोलू कुमार यादव शामिल है। तीनों किशोर बाइक से सिसवन की ओर आ रहे थे तभी सामने से आ रही बोलेरो को देखकर अनियंत्रित होकर दुर्घटना के शिकार हो गये। सिसवन रेफरल हॉस्पिटल में इलाज कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.