औरंगाबाद, फरवरी 28 -- गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर गांव निवासी महेंद्र कुमार की अरवल जिले के शहरतेलपा थाना क्षेत्र में बाइक दुर्घटना में मौत हो जाने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि वह पटना में परिवार के साथ रहते थे और मेडिकल प्रैक्टिसनर के रूप में कार्यरत थे। वह शुक्रवार को शहरतेलपा थाना क्षेत्र के सुखी बिगहा गांव में एक रिश्तेदार के यहां जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे। शनिवार की अहले सुबह लौटने के दौरान गांव से कुछ दूरी पर एसएच-68 पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक छा गया। प्रो. विजय चौबे, वीरमणि द्विवेदी, वीरेंद्र चौबे और बालकुमार पासवान सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि महेंद्र कुमार युवा सामाजिक कार्य...