सीतामढ़ी, मई 29 -- ब्रजकिशोर सिंह पुपरी। थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बाइक दुर्घटना में सवार चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में बाइक सवार जानीपुर गांव के लक्ष्मण मिश्र का पुत्र अरुण मिश्र, मधुबनी के रानीपुर निवासी झपसी सहनी का पुत्र जीतू कुमार, बहेरा जाहिदपुर गांव के खखन दास का पुत्र शिबू दास व मनमा गांव के अनवारुल शाह का पुत्र अहमद रजा शामिल है। उक्त जख्मी लोगों को इलाज के लिए एसडीएच पुपरी में भर्ती कराया गया।चिकित्सक के द्वारा समुचित उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जख्मी लोगों को सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया है। उक्त बाइक दुर्घटना पुपरी मधुबनी व पुपरी सैदपर स्टेट हाइवे पर संतुलन बिगड़ जाने के कारण हुई है। यह भी पढ़ें- गोड़िहा के समीप दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, पटना रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...