समस्तीपुर, फरवरी 26 -- सिंघिया। सिंघिया हिरणी मुख्य पथ पर गजमोहरा गांव के पास मंगलवार की देर रात दुर्घटना में घायल दो युवको में से एक की मौत डीएमसीएच में इलाज के दौरान बुधवार की रात हो गई। मृतक की पहचान बंगरहट्टा पंचायत के शुम्भा घाट गांव निवासी मूसो चौपाल के पुत्र रमाकांत चौपाल (40) के रूप में की गई है। गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। शव से लिपट कर मृतक के एक पुत्र, चार पुत्री व पत्नी के चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। ज्ञात हो की मंगलवार की देर रात मृतक अपने एक पड़ोसी असर्फी चौपाल के पुत्र लालू चौपाल के साथ बेर चौक की ओर से आ रहा था। इस दौरान बाइक असंतुलित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गया। बेहतर इलाज के लिए दोनों क़ो दरभंगा रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के क्रम में एक की मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.