हाजीपुर, दिसम्बर 26 -- महनार, संवाद सूत्र। महनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत महनार स्टेशन रोड स्थित अनुमंडल कार्यालय के समीप बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान लावापुर गांव निवासी सुबोध शर्मा के 24 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल आशीष कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,महनार में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया। बाद में हालत और नाजुक होने पर उसे पीएमसीएच पटना भेज दिया गया है। घटना को लेकर घायल की मां ने बताया कि आशीष कुमार भोज खाकर घर लौट आया था। इसके बाद उसका एक दोस्त घर से बुलाकर जबरदस्ती उसे फिर से बाहर ले गया। डायल 112 की पुलिस टीम से उन्हें सूचन...