सीतामढ़ी, नवम्बर 24 -- पुपरी। विभिन्न स्थानों पर बाइक दुर्घटना में सवार चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में तेमुहा गांव के राम किशोर राय का पुत्र विपिन कुमार, जीवछ मुखिया का पुत्र गौतम मुखिया, ददरी के दिनेश पंडित का पुत्र सचिन कुमार व सिंगियाही के स्व सत्यनारायण साह का पुत्र कुसुम साह शामिल हैं। उक्त जख्मी लोगों को इलाज के लिए एसडीएच, पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के द्वारा जख्मी लोगों का समुचित उपचार की गई। ततपश्चात जख्मी विपिन राय, गौतम मुखिया व सचिन कुमार को चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.