गिरडीह, अप्रैल 17 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के पुराने जीटी रोड अंतर्गत मंझलाडीह डिग्री कॉलेज के पास गुरुवार रात हुई सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी नंदू राणा के रूप में की गई है। बगोदर ट्रामा सेंटर में प्राथमिक इलाज किए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से वह सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोट लग गई। जिप सदस्य दुर्गेश कुमार को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया। मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...