बांदा, अप्रैल 19 -- बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा अधेड़ घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बडै़छा गांव निवासी 50 वर्षीय मिश्रीलाल पुत्र होरीलाल ने बताया कि वह नोएडा में रह कर मजदूरी करता है। उसके साथ गिरंवा थाना क्षेत्र के अर्जुनाह गांव निवाासी 22वर्षीय रोहित भी रहता था। रविवार को बाइक से गांव आ रहे थे। तभी देहात कोतवाली क्षेत्र के चैनेज नबंर 62.4 पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे दोनो लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपी डा की एंबुलेस ने दोनेा को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज होने से पहले ही रोहित ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरो ने शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.