अलीगढ़, जनवरी 3 -- जट्टारी, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार फिर लाई विपत्ति। गुरुवार देर शाम टप्पल थाना क्षेत्र के पॉइंट 58 पर एक रॉयल एनफील्ड बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार फिरोजाबाद के युवक मयंक उपाध्याय उर्फ शक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथी कपिल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के थाना पचौकरा अंतर्गत गढ़ी ठकुराइन निवासी मयंक पुत्र राजकुमार अपने दोस्त कपिल दनकौर, गौतमबुद्धनगर निवासी के साथ नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे। करीब 5 बजे टप्पल क्षेत्र में बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह डिवाइडर से टकरा गई। जोरदार धक्के से मयंक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कपिल के हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं। एक्सप्रेसवे पुलिस और टप्पल थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए भेजा तथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.