गौरीगंज, अप्रैल 20 -- अमेठी,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के गढ़ा मोड़ पर रविवार की देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई में जुटी। जानकारी के अनुसार लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई ।जिससे बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विजय भान पुत्र जयकरन निवासी पूरे कलंदर, थाना जामो को मृत घोषित कर दिया।अन्य घायल सूरज पुत्र छोटेलाल निवासी तिवारी का पुरवा समेत एक युवक का इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार वह पारिवारिक कार्य से लौट रहा था। एक वर्ष पूर्व छोटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.