बिजनौर, अगस्त 9 -- UP News: यूपी के बिजनौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शहर कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर रोड पर शनिवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में बाइक ठेली (रिक्शा) पर सवार महिला का दुपट्टा एक्सल (पहिये) में फंस गया। दुपट्टा खिंचने से महिला की गर्दन कट गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। हल्दौर थाना क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा के रहने वाले बाबूराम की 50 साल की सुमन देवी अपने बेटे प्रशांत और रिश्तेदार रोहित के साथ बाइक ठेली पर बैठकर बिजनौर दवाई लेने आ रही थी। पुलिस के मुताबिक मुरादाबाद रोड पर रूट्स इंटरनेशनल स्कूल के सामने पहुंचते ही अचानक उसका दुपट्टा बाइक ठेली के एक्सल में फंस गया। दुपट्टे के एक्सल में फंसते ही वह तेजी से खिंच गया, जिससे सुमन...