गाजीपुर, अप्रैल 10 -- गाजीपुर(मरदह)। मरदह थानाक्षेत्र के बरही -बदधुपुर नहर मार्ग पर गुरुवार की देर रात गजपतपुर गांव के पास फुल्की छोला बेचकर ठेला लेकर घर लौट रहे गजपतपुर गांव निवासी 55 वर्षीय हरिकेश राम को दुल्लहपुर की तरफ से आ रहा बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद हरिकेश राम अचेत होकर मौके पर गिर गया। ठेला टूट कर बिखर गया। आसपास के लोगों ने हरिकेश राम को घायलावस्था में उपचार के लिए बिरनो सीएचसी ले जाया गया। वहा से जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया गया। वहीं हालत में सुधार नहीं होने पर प्राइवेट एम्बुलेंस से वाराणसी ले जाते वक्त भोर में नन्दगंज के पास मौत हो गई। वहीं बाइक चालक घायल संदीप राजभर निवासी ग्राम गहमर थाना गहमर का उपचार बिरनो सीएचसी पर कराया गया। मरदह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा ...