कन्नौज, अप्रैल 13 -- सौरिख थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सडक़ हादसे में बाइक सवार पिता और उनके तीन बच्चे घायल हो गए। हादसे में पिता की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि तीनों बच्चों की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के रम्पुरा गांव निवासी संजीव कुमार (40) अपने बेटे विवेक (14) और बेटियों सृष्टि (12) व अनुष्का (9) के साथ औरैया जनपद के विधूना स्थित अपनी ससुराल गए थे। रविवार शाम करीब 6 बजे वह अपने बच्चों के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे, जबकि उनकी पत्नी शशि बस से आने वाली थीं। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक घायल, गंभीर बताया जा रहा है कि जैसे ही वह सौरिख थाना क्षेत्र के खडिऩी गंगनहर पुल के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक की आमने-सामने ट...