पूर्णिया, अप्रैल 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिले में बाइक और टोटो की चोरी नहीं हो रही, बल्कि वे 'गुम' हो जा रही हैं। सुनने में यह भले अटपटा लगे, लेकिन कई थानों में दर्ज मामलों की स्थिति कुछ ऐसी ही तस्वीर पेश कर रही है। आरोप है कि संपत्ति चोरी के मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय पुलिस सनहा (स्टेशन डायरी) दर्ज कर मामले को टाल रही है। दरअसल थानों में लंबी केस सूची और जांच के दबाव से बचने के लिए चोरी की घटनाओं को गुमशुदगी की तरह दर्ज किया जा रहा है। मोबाइल या छोटी वस्तुओं की तरह अब बाइक और टोटो के मामले भी सनहा तक सीमित कर दिए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- सिमरा गांव से स्प्लेंडर बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज इससे पीड़ितों को न्यायिक प्रक्रिया और बीमा दावों में भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। ताजा मामला केहाट थाना क्षेत्र से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.