दरभंगा, जून 17 -- दरभंगा/ बिरौल, हिटी। बिरौल थाना क्षेत्र के खानपुर- सोनपुर मुख्य पथ नंबर 17 पर सड़क हादसे में एक टेंपो चालक की मौत हो गई है। मृत विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कंगवा गुमटी निवासी राम कुमार यादव(59) बताएं जाते हैं। जो सवारी को छोड़ने जा रहे थे। मृत के पुत्र दिलीप कुमार यादव ने बताया कि हादसे की जानकारी 112 पुलिस कर्मियों से मिली। बिरौल से रेफर होकर डीएमसीएच पहुंचने पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जाता है खानपुर क्रॉसिंग के समीप मंगलवार करीब 3 बजे तेज रफ्तार बाइक एवं माल वाहक टेंपो की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक और टेंपो चालक बुरी तरह जख्मी हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और टेंपो सड़क किनारे पलट गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार सुपौल बाजार की ओर से मानसरा गांव ब...