भागलपुर, मार्च 21 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता ब्लॉक रोड मिर्जापुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार करते समय धक्का मार दिया। हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। अधेड़ की पहचान मिर्जागांव निवासी ब्रह्मदेव तांती (45 वर्ष) के रूप में हुई है। रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे भागलपुर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घायल हुए अधेड़ सड़क पार कर रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ब्रह्मदेव तांती सड़क किनारे गिरकर बेहोश हो गए। एक अन्य सड़क दुर्घटना में घायल गंगापुर निवासी कृष्ण कुमार को रेफरल अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सक ने उसका ...