गढ़वा, अप्रैल 29 -- भवनाथपुर। भवनाथपुर-श्रीबंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर दहेड़िया गांव के समीप दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के बहियार काला निवासी देवंती देवी पति विजय उरांव, भवनाथपुर थाना क्षेत्र के पंडरिया निवासी पप्पू उरांव और केतार थाना क्षेत्र के ताली गांव निवासी गौतम राम की पत्नी अंजली कुमारी का नाम शामिल है। उक्त सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार गौतम राम अपनी पत्नी अंजली के साथ बाइक से विंढमगंज जा रहा था। वहीं पप्पू उरांव अपनी सास देवंती देवी को बाइक पर बैठाकर पंडरिया आ रहा था। उसी दौरान मुख्य मार्ग पर दहेड़िया के समीप टेम्पो से साइड लेने के चक्कर में दोनों बाइकों के बीच सीधी टक्कर हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...