शाहजहांपुर, मार्च 23 -- पुवायां। खुटार रोड पर दो बाइकों की टक्कर में घायल दंपति के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। खुटार थाना क्षेत्र के सिल्हुआ गांव निवासी रामसेवक अवस्थी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 मार्च को वह पत्नी नन्ही देवी के साथ बाइक से पुवायां से खुटार जा रहे थे। गोमती पुल मंदिर के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद एंबुलेंस से दोनों को खुटार अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर महिला को पहले जिला अस्पताल और फिर बरेली रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...