बाइक टकराने पर युवक व परिजन के साथ मारपीट
गाज़ियाबाद, जून 20 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी बुध बाजार निवासी वीरपाल ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री कुसुम और पुत्र आकाश शुक्रवार शाम बाइक से बाजार गए थे। बाजार में बाइक किसी महिला से टकरा गई। इस पर महिला ने अपने पुत्रों व उनके साथियों ने मिलकर बेटे के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंचे पिता के साथ भी मारपीट का आरोप है। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर महिला समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.