मेरठ, अगस्त 4 -- UP News: यूपी के मेरठ में कांवड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया। दरअसल, दिल्ली-दून हाईवे कांवड़ मार्ग पर बाइक से कांवड़ टकराने को लेकर सोमवार को नई दिल्ली और गौतम बुद्ध नगर के कांवड़ियों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंचे सिपाही दिनेश के साथ भी मारपीट की। सादे वर्दी में देख कांवड़ियों ने सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर मारा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नई दिल्ली के दुग्गल रोड देवली कॉलोनी निवासी विकास मिश्रा हरिद्वार से कांवड़ लेकर गंतव्य की ओर जा रहा था। हाईवे कांवड़ मार्ग पर गरण धरम होटल के सामने बाइक सवार कांवड़ियों गौतम बुद्ध नगर के थाना हैबतपुर के बिसरख निवासी सोनू यादव और गुड्डू ने साइड मार दी, जिसको लेकर बाइक सवार कांवड़ियों और पैदल कांवड़िया में मारपीट हो गई। इस दौरान कांवड़ियों के भेष में ड्यूटी पर तैनात हेड कां...