गंगापार, मार्च 29 -- बाइक से बच्चे को टक्कर लगने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ी तो पुलिस मौके टर पहुंची। तीन नामजद समेत एक दर्जन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मऊआइमा के सिसई सिपाह निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र कल्लू राम सरोज का आरोप है कि उसका तीन साल का नाती निहाल घर के सामने रास्ते में खेल रहा था। आरोप है कि तभी एक बाइक पर तीन सवार आए और निहाल को टक्कर मारकर घायल कर दिया। विरोध पर जाति सूचक गालियां दीं। बहू प्रभावती और पुत्र राजकुमार को मारा-पीटा। अन्य लोगों को बुलाकर जान से मारने की धमकी दी। डायल 112 पर सूचना देने पर पहुंची पुलिस को आता देख कर सभी भाग गए। मौके पर विपक्षियों का मोबाइल और बाइक की चाभी छूट गई।मामला दो समुदाय का होने के चलते सूचना पर एसीपी फूलपुर विवेक यादव पुलिस बल के सा...