लखीमपुरखीरी, मार्च 29 -- हैदराबाद थाना क्षेत्र के बघमरा गांव में शुक्रवार रात एक मामूली विवाद ने टकराव का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची 50 वर्षीय कमला देवी को लाठी-डंडों से पीटकर बेसुध कर दिया गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार, गांव मूड़ा जवाहर निवासी अनुराग गौतम पुत्र संतोष कुमार किसी कार्य से बाइक से बघमरा गांव आया था। गांव के दक्षिणी छोर पर चमन यादव अपने खेत पर बने झाले के पास खड़ा था, तभी अनुराग की बाइक उससे टकरा गई। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हुई, जो मारपीट में बदल गई। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले मिश्रीलाल, पंकज, दिनेश और बसंत पुत्र आदि मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव करने लगे। बताया जा रहा है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.