बाइक टकराने के बाद मारपीट,युवक घायल
पीलीभीत, मार्च 13 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मदीना शाह निवासी मोहम्मद नजम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया की 11 मार्च को शाम पौने छह बजे वह अपनी बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही वह लाल लोड पर पहुंचा। तभी बाइक पर सवार होकर सलमान पुत्र महमूद निवासी मोहल्ला मोहम्मद फारूक वहां आया और उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। उसके विरोध करने पर आरोपी ने फोन करके अपने तीन साथियों को बुला लिया। सभी लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.