लखीमपुरखीरी, जनवरी 4 -- एसएसबी ने पलिया की सीमा चौकी सोनहा में चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक छोड़कर भाग गया। बाइक की चेकिंग करने पर तम्बाकू के कई पैकेट बरामद हुए हैं। नाका पार्टी ने बताया कि संदिग्ध अंधेरे का फ़ायदा उठाकर मौके पर सामान छोड़कर नेपाल की तरफ भाग गया है। मौके पर तम्बाकू के 398 पैकेट और बाइक बरामद हुई है। जब्त किए सामान को कस्टम कार्यालय पर जमा करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...