बागेश्वर, अप्रैल 17 -- देंवेंद्र पांडे, बागेश्वर। शहर और आसपास के क्षेत्रों में वाहन चोरों की सक्रियता से लोगों में दहशत का माहौल है। शातिर चोरों ने एक ही रात में दो अलग-अलग स्थानों पर वारदात को अंजाम देकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, चोर पहले एक बाइक चोरी कर द्यांगण गांव पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने बाइक को छोड़ दिया और गांव निवासी कुंदन सिंह कथायत की बोलेरो पर हाथ साफ कर दिया। बोलेरो गरुड़-कौसानी-बागेश्वर मोटर मार्ग के किनारे घर के पास खड़ी थी। सुबह जब वाहन स्वामी बाहर आए तो बोलेरो गायब मिली, जबकि मौके पर एक संदिग्ध बाइक खड़ी थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि चोर उसी बाइक से गांव पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि बोलेरो चोरी करने के बाद चोर अल्मोड़ा जिले के बग्वाली पोखर की ओर भागे, जहां वाहन दुर्घटनाग्रस...