फरीदाबाद, जून 6 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सेक्टर-7 पुलिस चौकी में तैनात हवलदार रणबीर सिंह को पुलिस चौकी के अंदर से ढाई हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बरामद बाइक को छोड़ने की एवज में आरोपी ने पीड़ित से रिश्वत ली थी। ब्यूरो द्वारा इस मामले में पुलिस चौकी प्रभारी की भूमिका की भी जांच की जाएगी। यह भी पढ़ें- बाइक छोड़ने के एवज में हवलदार रिश्वत लेते पकड़ाशिकायत की पृष्ठभूमि राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने श्रीराम फाइनेंस कंपनी से ऋण लेकर एक बाइक खरीदी थी। सभी किस्तों का कंपनी के कर्मचारी को नगद भुगतान किया था, लेकिन व्यस्तता के चलते वह कंपनी से एनओसी नहीं ले पाया था। जब वह पांच मई को वाईएमसीए चौक ...