पीलीभीत, मार्च 10 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम रहपुरा खास निवासी पवन पुत्र छेदालाल ने थाना जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि वह ग्राम सिकलापुर निवासी प्रेमपाल के घर पर गया था। वह वहां से अपने घर वापस आ रहा था। तभी नहर पर स्थित पाकड़ के पेड़ के समीप पहले से मौजूद तीन युवकों ने उसको रोक लिया। उसने बाइक रोकी। इसी बीच तीनों युवकों ने उसको धमकाते हुए बाइक छीनने का प्रयास किया। बाद में पता चला कि उक्त चारों लोग गांव सिकलापुर निवासी सुमेर के यहां रहते हैं। इस पर वह सुमेर के घर शिकायत करने गया तो वहां सुमेरलाल ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि नामजद तहरीर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.