शामली, अप्रैल 3 -- कैराना। कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदीय बाइक चोर गैंग के एक वांछित सदस्य को किया गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक के पार्ट्स बरामद हुए। गत जनवरी माह में कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदीय बाइक चोर गैंग का खुलासा किया था। पुलिस ने चोरी की 20 बाइक, पार्ट्स, फर्जी नंबर प्लेट के साथ रिजवान अंसारी उर्फ भूरा व मोहम्मद शकील निवासीगण गांव टांडा थाना छपरौली जनपद बागपत को गिरफ्तार किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। गुरुवार रात पुलिस ने उक्त गैंग से जुड़े एक अन्य आरोपी हाशिम निवासी गांव टांडा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम विवेचना के दौरान प्रकाश में आया था, जिसके कब्जे से चोरी की बाइक के पार्ट्स बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...