बिहारशरीफ, जुलाई 16 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लहेरी थाना की पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी की दो बाइक बरामद की गयी है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि बाजार समिति से मनीष कुमार को बाइक चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर जहानाबाद के पंकज कुमार, रवि कुमार, औरंगाबाद के नितेश कुमार, सुकेश कुमार व गया जिले के आदित्य कुमार को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला है कि नालंदा व आसपास के जिलों में बाइक चोरी कर उन्हें ठिकाने लगाते थे। खरीदार नहीं मिलने पर कबाड़ी दुकान रवि को बेच देते थे। छापेमारी में नीतीश रंजन, संजीव कुमार, ऋतु रंजन आदि शामिल थे। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...