शामली, जनवरी 5 -- कोतवाली पुलिस ने बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20 चोरी की बाइकें, आठ फर्जी नंबर प्लेट और बाइक के पार्ट्स बरामद हुए हैं। आरोपियों ने घटनाएं कर बाइकों को बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री में छिपाया था। पुलिस गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है। रविवार को कोतवाली में एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि कैराना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी की तीन घटनाएं हुई थी। बढ़ती चोरी की घटनाओं के दृष्टिगत सीओ हेमंत कुमार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री की अगुवाई में टीम गठित की गई थी। इसके बाद पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी थी। इसी के चलते पुलिस ने रिजवान अं...