बाइक चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
प्रयागराज, अप्रैल 26 -- जार्जटाउन थाना पुलिस ने बाइक चोरों के एक गिरोह का खुलासा करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक और एक कटी हुई बाइक के अलग-अलग पुर्जे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी दीपक कुमार और सत्य प्रकाश पाल उर्फ सोनू शहर के विभिन्न इलाकों में रेकी कर बाइक चुराते थे। वह चुराई गई बाइकों को शेरू उर्फ तुलसीदास को बेचते थे। इसके बाद शेरू चुराई गई बाइकों को आशीष वंशकार को बेचता था, जो उन्हें काटकर कबाड़ी को बेच देता था। तीन आरोपियों के खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं। एसीपी कर्नलगंज विमल किशोर मिश्रा ने बताया कि अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.