छपरा, जून 10 -- पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल,चेसिस पुर्जे व तीन मोबाइल बरामद किया युवकों के अलावा दो कबाड़ी दुकानदार भी पकड़े गये नगरा।

गिरफ्तारी की जानकारी नगरा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा दो कबाड़ी दुकानदारों को भी पकड़ा गया है जिनके ठिकानों से मोटरसाइकिलों के चेसिस और अन्य पुर्जे बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपितों में खैरा थाना क्षेत्र के वर्णपुरा गाँव निवासी स्व. राणा प्रताप मांझी का पुत्र रवि कुमार, छितरौली गांव निवासी योगेंद्र सिंह का पुत्र शशि कुमार, गोविंदपुर गांव निवासी स्व. सिपाही महतो का पुत्र महेश कुमार महतो, मानपुर गांव निवासी अली इमाम का पुत्र मो. अफताब एवं जलालपुर थाना क्षेत्र के विष्णुपुरा महाबीर चौक निवासी स्व. रसूल मियां का पुत्र मो. म...