कोडरमा, मार्च 27 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने एक संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि 25 मार्च को चैनपुर निवासी राजेश कुमार यादव द्वारा डोमचांच थाना में केस दर्ज कराया गया था, जिसमें मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत की गई थी। मामले के उद्भेदन के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने 26 मार्च की शाम डोमचांच बाजार क्षेत्र में संदिग्धों पर नजर रखी। इसी दौरान डोमचांच पेट्रोल पंप के पास एक युवक को मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान सन्नी कुमार राणा, 20 वर्ष, निवासी जानपुर, थाना डोमचांच के रूप में हुई।पुलिस पूछताछ में सन्नी क...