अररिया, अगस्त 11 -- अररिया,निज संवाददाता अररिया पुलिस ने मंडल कारा गेट के पास से हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई सुपर स्प्लेंडर समेत चोरी की तीन बाइक और 2 मोबाइल फोन भी बरामद किया है।सोमवार को एसडीपीओ सुशील कुमार ने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी।गिरफ्तार आरोपियों में जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के नीतीश कुमार,जोगबनी थाना क्षेत्र के अमौना वार्ड संख्या 21 के मो मंजूर, फुलकाहा के सूरज कुमार यादव व गौरव कुमार पडरीया शामिल है।एसडीपीओ ने बताया कि 05 अगस्त को अररिया मंडल कारा गेट के समीप से एक सुपर स्प्लेंडर बाइक बीआर 38 आर चोरी हुई थी। इस संबंध में अररिया आरएस थाना में कांड दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। म...