हमीरपुर, दिसम्बर 13 -- राठ, संवाददाता। रामलीला मैदान में खड़ी बाइक को चोर ले गए। तलाश करने पर बाइक सहित चोरों को पकड़ कर कोतवाली ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कस्बे के फरसौलियाना मोहल्ला निवासी नसीम अहमद ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसकी बाइक रामलीला कैश काउंटर पर खड़ी थी। तभी दो चोर बाइक चुरा कर ले गए। जब वह मौके पर पहुंचे बाइक ना मिलने पर होश उड़ गए। आसपास जानकारी की तो दो लोग बाइक ले जाने की बात बताई गई। जिस पर वह चरखारी रोड पर अपनी बाइक की तलाश कर रहे थे। तभी शारदा पैलेस गेट पर बाइक के साथ काशीराम कॉलोनी के मुफीस और कानपुर नौबस्ता के मछरिया निवासी राजू पुत्र शौकत को पकड़ कर कोतवाली लेकर आये। पुलिस ने नसीम अहमद की तहरीर पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.