सहारनपुर, जनवरी 31 -- जनपद में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दो दिनों में शहर और देहात क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से तीन मोटरसाइकिलें चोरी होने के मामले सामने आए हैं। पीड़ितों की तहरीर पर संबंधित थानों में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पहली घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र की है। आवास विकास कॉलोनी निवासी सचिन कुमार पुत्र सुखपाल सिंह ने बताया कि 30 जनवरी की रात करीब 9 बजे वह अपनी काले रंग की सुपर स्पलेंडर बाइक से बाजार गया था। उसने बाइक कचहरी चौराहे के पास शराब के ठेके के सामने, मूंछ वालों की दुकान के आगे खड़ी की थी। करीब 10 मिनट बाद लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। दूसरा मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की मल्हीपुर रोड स्थित भरत विहार कॉलोनी का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.