काशीपुर, मार्च 5 -- काशीपुर। शादी समारोह में शामिल होने गई एक दंपत्ति की बाइक चोरी हो गई। आवास विकास निवासी प्रमिला देवी पत्नी सूबेदार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बीते 24 फरवरी को बाइक से वह आकांक्षा गार्डन शादी समारोह में गए थे और बाइक को गार्डन के अंदर खड़ा किया था। जब वह वापस आए, तो उनकी बाइक गायब थी। जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...