जमशेदपुर, फरवरी 26 -- जमशेदपुर।बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे थाना में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि हाल के दिनों में हुई कई बाइक चोरी की वारदातों में उसकी संलिप्तता हो सकती है।पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। उसके पास से एक बाइक बरामद की गई है, जिसके कागजात संतोषजनक नहीं पाए गए। वाहन के इंजन और चेसिस नंबर का मिलान परिवहन विभाग के रिकॉर्ड से कराया जा रहा है हालिया वारदातों से जोड़कर जांच बिष्टुपुर बाजार, जुबली पार्क के आसपास और कार्यालय परिसरों से पिछले कुछ सप्ताह में कई बाइक चोरी की शिकायतें दर्ज की गई थीं। अधिकतर मामलों में चोर भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाकर फरार हो जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.