औरैया, जनवरी 16 -- अजीतमल, संवाददाता। थाना अजीतमल पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। कस्बा मुरादगंज और दलेल नगर से मोटरसाइकिल चोरी होने के मामलों में दो मुकदमें पंजीकृत थे। प्रभारी निरीक्षक अजीतमल ने मामले केजल्द खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया। टीमों ने पतारसी-सुरागरसी करते हुए 16 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर काली माता मंदिर के पास से उदयप्रताप उर्फ शालू पुत्र लोकेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर दो बाइक बरामद की गई। दोनों वाहन चोरी की घटनाओं से संबंधित पाए गए। बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों म...