रिषिकेष, मार्च 17 -- भानियावाला से पांच दिन पूर्व घर के बाहर से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक यह घटना 12 मार्च की है। पीड़ित सौरभ प्रजापति ने बाइक चोरी की शिकायत 13 मार्च को दी थी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम धरपकड़ के प्रयास में जुटी थी। कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि मंगलवार को जौलीग्रांट स्थित शहीद द्वार पर चेकिंग के दौरान विनय नेगी निवासी ग्राम कोटी बनगांव, घनसाली, टिहरी को पकड़ा गया। आरोपी चोरी की बाइक लेकर जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...