आरा, मार्च 17 -- सहार, संवाद सूत्र। चौरी थाना पुलिस ने कौलो डिहरी गांव से बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, कौलो डिहरी निवासी राजगृह सिंह के पुत्र रामध्यान कुशवाहा की बुलेट मोटरसाइकिल सोमवार की रात घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान तीन की संख्या में आए चोर बाइक लेकर फरार हो गए। हालांकि तेल खत्म होने के कारण आरोपितों ने बाइक गांव के बाहर ही छोड़ दी। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर वाहन मालिक ने चौरी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कौलो डिहरी निवासी सरफराज हुसैन के पुत्र मोहम्मद फहीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली। इसके बाद आरोपित...