पूर्णिया, मई 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बाइक चोरी के मामले में केहाट थाना पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर एसपी को आवेदन दिया गया है। मामले में मीरगंज थाना के पहाड़ टोला निवासी दीपक कुमार यादव ने बताया कि 25 सितंबर को वह अपने भाई से मिलने केन्द्रीय कारा आया था। भाई से मुलाकात के बाद जब वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। खोजबीन के दौरान उसे बाइक चोरी होने की जानकारी मिली। जिसको लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। केहाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि केस के अनुसंधानकर्ता को रेड का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- फतेहपुर में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...