दुमका, जून 20 -- रामगढ़ प्रतिनिधि।रामगढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लेकर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवचेतन हांसदा, पिता सोमलाल हांसदा, निवासी कसियादूम, थाना रामगढ़, जिला दुमका के लिखित आवेदन के आधार पर रामगढ़ थाना में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वादी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया था कि राजेश मंडल (30) निवासी ग्राम ढोढ़वा, थाना सोनारायठाड़ी, जिला देवघर ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रामगढ़ थाना में 19 जून 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड के अनुसंधान की जिम्मेदारी सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को सौंपी गई थी। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त राजेश ...